मनिका में दुगोला चैता कार्यक्रम का भव्य आयोजन, रात भर झूमे लोग
मनिका में दुगोला चैता कार्यक्रम का भव्य आयोजन, रात भर झूमे लोग।
मनिका- मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित मनिका हाई स्कूल खेल मैदान में रामनवमी की अवसर पर सोमवार रात शानदार दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसमें बतौर मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, वशिष्ठ अतिथि प्रमुख प्रतिमा देवी, जिप सदस्य बलवंत सिंह, समाजसेवी राजू राय, मनिका ग्राम प्रधान रजत कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के तरफ से सभी अतिथियों तथा कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र एवं माला से सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि लोक गायक हमारी सांस्कृतिक व सभ्यता की पहचान है। इस तरह के कार्यक्रम समाज के सभी लोगों को जोड़ने का काम करता है। गायक मगध सम्राट सुदर्शन यादव ( बिहार) एवं शिवशंकर यादव (झारखंड) के बीच शानदार मुकाबला हुआ। रात भर हुए इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में दोनों गायको ने अपने गायन शैली से रामायण के विभिन्न प्रसंगों से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजन कर्ता मनिका विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, बीससूत्री सदस्य तस्लीम अंसारी, पूर्व मुखिया संजय सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार साहू, यादव महासभा युवा जिला अध्यक्ष बच्चन यादव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारती, वृन्द बिहार यादव, अकबर अंसारी, बिनोद यादव, अरुण सिंह थे। वही इस अवसर पर काफी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद थे।
