मनिका मे मईया सम्मान यात्रा कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्त्ता की तैयारी जोरो पर

0

मनिका मे मईया सम्मान यात्रा कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्त्ता की तैयारी जोरो पर।

मनिका: झारखण्ड मुक्ती मोर्चा प्रखंड कमेटी मनिका द्वारा मनिका हाई स्कूल खेल मैदान में दिन बुधवार को आयोजित मइया सम्मान यात्रा ऐतिहासिक होगा उसके सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उक्त बातें झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम, झामुमो युवा नेता सकेन्दर बड़ा उरांव झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरारी ठाकुर ने कही। आगे उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर झामुमो प्रखंड कमेटी के सभी कार्यकर्ता प्रखंड के सभी पंचायत में जाकर महिलाओं के साथ बैठक कर उन्हें इस कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित भी किया गया है। झामुमो युवा नेता सकेन्दर बड़ा उरांव ने कहा की हेमन्त सोरेन हेमन्त सरकार ने मइया सम्मान योजना लागू कर महिलाओ को सम्मान देने के साथ आत्म निर्भर बनाने का काम किया है। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम ने कहा की झामुमो नेत्री सह विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री बेबी देवी, राज्य सभा सांसद महुआ माझी मइया सम्मान यात्रा के दौरान मनिका हाई स्कूल खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेगे। वही बताया की कार्यक्रम को लेकर लोगो में भारी उत्साह है उन्होने आम जनता से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। इस दौरान झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष सिकेश्वर राम, झामुमो युवा नेता सकेन्दर बड़ा उरांव, झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरारी ठाकुर, रंजीत कुमार, राजेन्द्र लोहरा, झामुमो महीला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष पूजा कुमारी सहीत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *