मनीषा सिंह बनी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला की कार्यकारी अध्यक्ष
मनीषा सिंह बनी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला की कार्यकारी अध्यक्ष ।
रांची, 17 मार्च – रांची प्रेस क्लब में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में मनीषा सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला शाखा की कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय संगठन के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों की सहमति से लिया गया। मनीषा सिंह का चयन नारी सशक्तिकरण और क्षत्रिय समाज की महिलाओं के उत्थान में उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में मनीषा सिंह ने कहा कि वह महिलाओं की शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा, “आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन अभी भी कई चुनौतियां बनी हुई हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि क्षत्रिय समाज की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और समाज में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करें।”
उन्होंने आगे कहा कि संगठन के माध्यम से महिलाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण, शिक्षा के अवसर और सामाजिक न्याय के लिए काम किया जाएगा। साथ ही, जरूरतमंद महिलाओं को सहयोग देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर महासभा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मनीषा सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
