मकरसंक्रांति के अवसर पर करीब दस हजार लोगो ने कनहर नदी मे लगाई आस्था की डुबकी लगाई

0
955856d9-f6d7-4e93-a6ed-94b07061f0aa

मकरसंक्रांति के अवसर पर करीब दस हजार लोगो ने कनहर नदी मे आस्था की डुबकी लगाई, शिव मंदिर मे पूजा कर तिल चावल छूते हुए दही चूडा तिलकूट का आनन्द लिये

गढ़वा धुरकी प्रखंड मुख्यालय से आठ किलोमीटर की दुरी पर परासपानी गाँव स्थित सुखलदरी जल प्रपात मे आज मकरसंक्रांति के अवसर पर करीब पचास हजार लोगो ने कनहर नदी मे आस्था की डुबकी लगा कर पास में स्थित शिव मंदिर में पूजा कर तिल चावल छूते हुए दही चूडा तिलकूट का आनन्द लेते हुए मेला मे करीब पचास हजार लोगो ने शिरकत किया विदित हो कि धुरकी के सुखलदरी जल प्रपात समीप पिछले पांच दशक से मकरसंक्रांति के अवसर पर भव्य विराट मेला का आयोजन होता है जहां झारखण्ड छतीसगढ यूपी तथा बिहार से लोग आते है कनहर नदी की शितल जल मे स्नान कर शिव मंदिर मे पूजा करते है ऐसी मान्यता है कि कनहर नदी स्थित शिव मंदिर मे सच्चे मन से मांगी हर मुराद पुरी होती है मेला मे किसान कृषि उपकरणों के साथ अन्य जरूरी सामानो की खरीदारी कर लेते है एक अनुमान के मुताबिक करीब इस मेला मे 1 करोड से ज्यादा का व्यवसाय हो जाता है
मेला को लेकर धुरकी थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने अपने दल बल के साथ सुबह से ही चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल की तैनाती की गयी थी तथा झरना स्थल पर मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा बल तैनात थे वहीं पूर्व की अपैक्षा इस बार सुरक्षा वयवस्था ट्रैफिक वयवस्था काफी दुरूस्त दिखी मेला स्थल से एक किलोमीटर की दुरी पर पार्किंग स्थल बनाया गया था जहां दो पहिया वाहन से लेकर लगजरी वाहनो को पार्किंग कर देना था आम हो या खास सभी को पैदल मेला स्थल तक जाना था जिसका सुखद परिणाम देखने को मिला कि पूर्व की तरह लोगो को जाम का सामना नही करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *