मजदूर की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

0
d8a7eb2c-94b5-406c-8af4-7bb7d4975b42

मजदूर की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

 

सगमा – धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा निवासी मुरारी साह के पुत्र जय प्रकाश साह की मौत रविवार को सड़क दुघर्टना में हो गई जानकारी अनुसार जय प्रकाश साह नगर उटारी में बन रहे बाई पास रोड में मजदुरी का कार्य कर अपने घर सगमा वापस लौट रहा था इसी बिच नगर उटारी – धुरकी मुख्य पथ स्थित बरडीहा गांव के नहर पास संवेदक द्वारा पुल बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर जाने से घटना स्थल पर ही जय प्रकाश साह की दर्द नाक मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घटना की सुचना नगर उटारी थाना को दी गई।
नगर उटारी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।
सड़क दुघर्टना में जयप्रकाश की दर्द नाक मौत के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने मृत का शव लेकर दोपहर 12 बजे से नगर उटारी – धुरकी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
परिजनों का कहना था कि रोड के संवेदक द्वारा पुल बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में दिन प्रतिदिन कुछ ना कुछ घटना होते रहता है मगर संवेदक द्वारा खोदे गए गड्ढे में कहीं भी बैरिकेडिंग या लाल रिबन तक नहीं लगाया गया है। जिससे लोग पुल पुलिया में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जा रहा हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हुए है। मृतक के परिजनों के द्वारा नगर उटारी – घुरकी मुख्य मार्ग को जाम करने के बाद नगर उटारी के अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह नगर उटारी थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह धुरकी थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास करते हुए संवेदक द्वारा दो लाख संयोग राशि देने के असवासन के पांच घंटे बाद जाम हटा।
इस मौके पर झामुमो नेता ताहिर अंसारी सगमा प्रखंड के पूर्व जिप सदस्य नंद गोपाल यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष विकाश कुमार पाण्डेय, एव, दिलीप यादव विधायक प्रतिनिधि बबलू ठाकुर नगर उटारी भाजपा मंडल अध्यक्ष उप प्रमुख अर्जुन पासवान,मुखिया तेजलाल राम उप मुखिया मंगलेश यादव, राजू कुमार गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *