मजदूर दिवस पर गमछा भेंट कर मजदूरों का किया सम्मान

0
740cdf5d-965f-49dc-9d90-7021fe872270

मजदूर दिवस पर गमछा भेंट कर मजदूरों का किया सम्मान

फ़ोटो वितरन करते संस्था के सचिव

गढ़वा मजदूर दिवस का अवसर पर कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था, गढ़वा द्वारा भीषण गर्मी से बचाव के लिए एवं मजदूरों की सबसे उपयोगी समाग्री गमछा एवं सत्तू पानी बोतल वितरण किया गया। कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था, गढ़वा जिसका एक मात्र उद्देश्य हर वह अंतिम व्यक्ति को वह सुख सुविधाएं पहुँचना है। जिससे वह अभी तक अछूता रहा है, इसी उद्देश्य को लेकर विगत 13 वर्ष से संस्था के युवा सदस्यों द्वारा प्रतिदिन शहर में अलग अलग जगहों पर पहुंचकर जरूरतमंदों को लाभ देने का कार्य करता है। साथ ही साथ कभी बच्चो के बीच पाठ्य सामग्री, तो बुजुर्गो के बीच ठंडी के दिन में कंबल धोती साड़ी आदि अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया जाता आ रहा है,

संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने बताया की 1 मई को पूरे जिले के अलग अलग क्षेत्रों में काम करने जाने वाले सभी महिला एवं पुरुष मजदूरों को गमछा एवं सत्तू पानी का बोतल वितरण किया गया। ताकि प्रतिदिन कार्य करते समय धूप में मजदूरों की सुरक्षा हो सके एवं आज की मजदूरी करते समय उनको सत्तू खाने से स्वास्थ मजबूत रहे। संस्था द्वारा गढ़ देवी मंदिर के पास में मजदूरी करने महिला एवं पुरुष मजदूरों को गमछा वितरण किया गया। जिसमे 200 से अधिक महिला एवं पुरुष मजदूरों को गमछा वितरण किया गया। कहा कि मजदूर के बिना राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है। मजदूर उद्योग की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि संविधान में सभी को समानता का अधिकार दिया गया है और जिम्मेदारियां भी बांटी गई है। निर्माण के लिए मजदूर महत्वपूर्ण हैं। हर परिस्थिति में हमें मजदूरों की मदद करनी चाहिए। कहा कि जीवन की कल्पना में मजदूर मकान, पुल पुलिया सहित कई कार्यों को अंजाम देते हैं। समजसेवी दौलत सोनी ने कहा की इनके अमूल्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मजदूरों को दो श्रेणी में रखा गया है। एक संगठित मजदूरों जो किसी फैक्ट्री, कारखाने या मिलों में काम करते हैं। वहीं दूसरी श्रेणी में असंगठित मजदूर यानी रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूर व घरेलू नौकर आदि शामिल हैं। मौके पर मजदूर यूनियन के एस एस वर्मा, विशाल कुमार अमानत खान आशीष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *