मिटको कॉलोनी के शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चला भजनों का कार्यक्रम

0
29f5b56d-cf89-44a6-ab6c-33a9f85f6700

मिटको कॉलोनी के शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चला भजनों का कार्यक्रम।

झुमरीतिलैया। 22 जनवरी सोमवार को श्री अयोध्या धाम में श्री राम लल्ला के हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मिटको कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में भगवान श्री राम जी, हनुमानजी एवम देवों के देव महादेव कि पूजा-अर्चना की गयी। इस अवसर पर मंदिर परिसर का रंग-रोगण कर आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। वहीं मंदिर परिसर में स्थानीय महिलाएं व श्रद्धालु भक्त ने भगवान श्री राम के बाल रूप का दर्शन किया साथ ही विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। स्थानीय भजन मंडली के द्वारा प्रभु इक्षा तक भजनों का कारवां चलता रहा। इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज श्री अयोध्या धाम में 500 साल के बाद हमारे आराध्य भगवान श्री अपने घर को पधारें हैं, उनका प्राण प्रतिष्ठा किया गया। हम धन्य हैं जो इस पुनीत पल के साक्षी बन रहे हैं। कार्यक्रम के पुजारी, श्रीनारायण सिन्हा, रितु लाल प्रसाद, सुशील प्रसाद, प्रवीण चौबे, बासुदेव शर्मा, कृष्णा सिंह, अमरनाथ प्रसाद, मोती लाल सिन्हा, बाल्मीकि शर्मा, बालगोविंद अमीन, वशिष्ठ सिंह, रघुवीर सिंह, अजित सिंह, गौतम कर्ण, चंदन कुमार, विवेक कश्यप, अभिषेक कश्यप व महिला मंडल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *