महुआडांड़ में हाजी रियाजुउद्दीन अहमद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का कल होगा भव्य आगाज

महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत स्थानीय आवासीय विद्यालय स्टेडियम में स्वर्गीय हाजी रियाजुउद्दीन अहमद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य उद्घाटन कल दिनांक 23 मई, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के लोकप्रिय विधायक सह झारखंड विधानसभा सभापति आदरणीय श्री रामचन्द्र सिंह जी द्वारा प्रातः 7:30 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों एवं खेल समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
रिपोर्ट अर्चना कुमारी।