महावीर मंदिर में हिन्दू धर्मावलंबियों की हुई बैठक श्री राम जन्मोत्सव एवं नववर्ष प्रतिपदा मनाने का लिया गया निर्णय।
महावीर मंदिर में हिन्दू धर्मावलंबियों की हुई बैठक श्री राम जन्मोत्सव एवं नववर्ष प्रतिपदा मनाने का लिया गया निर्णय।
बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के महावीर मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक जिला मंत्री संजय तिवारी की अध्यक्षता में हुई l इस बैठक में श्री राम जन्म महोत्सव सह नव वर्ष प्रतिपदा परम्परा के अनुसार मनाने का निर्णय लिया गया l वही इस बैठक के दौरान विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल का बालूमाथ प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया l जिसमें अध्यक्ष निखिल सिंह ,मंत्री विजेंद्र महतो ,संयोजक मनोज कुमार साव ,सत्संग प्रमुख दशरथ पासवान ,प्रखंड संरक्षक लालदेव गंझू ,सदस्य बलकु महतो ,धर्मेंद्र प्रसाद ,अमित साहू ,नागेंद्र यादव, अभिषेक यादव ,अनिल कुमार यादव ,सुखदेव यादव ,चंदन कुमार ,दिनेश साव,, सुशील कुमार यादव आदि बनाए गए l इस बैठक में मुख्य रूप से विभाग सहसंयोजक अरुण कुमार साहू, रविंद्र गुप्ता ,अखाड़ा प्रमुख उपेंद्र रंगीला ,ईश्वर लाल ,राजेंद्र साहू, सूरज कुमार शाह, बंधन साहू, कुंदन कुमार यादव ,बृजेश यादव, बबलु लोहार ,फूलचंद ठाकुर, मनोज पाठक ,राजकुमार यादव, दशरथ पासवान समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे l
