महाशिवरात्रि पर गायत्री शक्तिपीठ शिव मंदिर का वर्षीकोत्सव मना
महाशिवरात्रि पर गायत्री शक्तिपीठ शिव मंदिर का वर्षीकोत्सव मना
ऊँ नमः शिवाय से गूंजा मंदिर परिसर
गढ़वा : अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ प्रज्ञा नगर कल्याणपुर में स्थापित शिव मंदिर का वार्षिकोत्स्व का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार की शाम 12 घंटे के अखंड कीर्तन से किया गया. अखंड कीर्तन की शुरुआत स्थानीय व्यास जाटा निवासी राजबलि पासवान, प्रभुदयाल प्रजापति नंदू ठाकुर और नंदू प्रजापति की टीम ने किया. ततपश्चात् जाटा निवासी शिवपूजन व्यास और महेंद्र शर्मा की टीम ने दूसरी पाली में सहयोग किया. अखंड कीर्तन से रात भर कल्याणपुर और आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा. रविवार की सुबह अखंड कीर्तन के समापन आरती के साथ किया गया. तत्तपश्चात गायत्री शक्तिपीठ परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजन और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. रुद्राभिषेक में काफी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस दौरान ऊँ नमः शिवाय से वातावरण गूंज उठा. रुद्राभिषेक हुआ पूजन कार्यक्रम गायत्री परिवार के संतान मिश्र द्वारा संपन्न कराया गया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि पर्व के महत्व के विषय में जानकारी दी गयी. श्री मिश्र ने बताया कि शिवजी शीघ्र प्रसन्न होनेवाले देव हैं. उनकी आराधना कभी निःसफल नहीं जाती. कार्यक्रम में गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी संजय सोनी, शोभा सोनी, जिला समन्वयक विनोद पाठक, शोभा पाठक, सरयू चंद्रवंशी, विनय चंद्रवंशी, प्रभुदयाल प्रजापति, अखिलेश कुशवाहा, संजय कमलापुरी, मीना कमलापुरी, अनीता देवी, पूनम चौबे, सरिता तिवारी, ममता तिवारी, प्रोफेसर संत कुमार, उर्मिला देवी, शकुंतला देवी, नंदू ठाकुर, चन्द्रमनी कुमार, गौतम कुमार, सुनील बिहारी, ध्रुव कुमार सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुये.

