मेराल: ट्रक से टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल

मेराल थाना क्षेत्र के अकलवानी बस स्टॉप के पास एन एच 75 पर ट्रक से टक्कर हो जाने से शुभम उपाध्याय नामक युवक बुरी तरह घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार शुभम उपाध्याय पिता रमाकांत उपाध्याय गढ़वा प्रखंड अंतर्गत करूवा कला गांव का रहने वाले हैं। लोगों के अनुसार शुभम रमुना से गढ़वा की ओर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे इसी क्रम में अकलवाणी बस स्टॉपेज के पास ट्रक से मोटरसाइकिल टकरा गई जिसमें वे बुरी तरह से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों द्वारा के द्वारा घायल शुभम को तत्काल सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया है। घायल शुभम की स्थिति अत्यंत नाजुक बताई गई है।

You may have missed