मेराल थाना क्षेत्र में सड़क हादसा: टेंपू पलटने से एक की मौत, कई लोग घायल
गढ़वा में टेंपू दुर्घटना में संगबरिया के सुनील चंद्रवंशी की मौत, गांव में शोक की लहर
मेराल थाना क्षेत्र के संगबरिया गांव निवासी सुनील कुमार चंद्रवंशी का टेंपू पलटने से दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक सुनील चंद्रवंशी बुधवार को अपने पत्नी दो बच्चे पिता, साडू और जेठसर सहित कुल 7 सदस्य के साथ टेंपू गाड़ी पर सवार होकर सुखलदरी घूमने गए थे।वहां से लौटने के दौरान रास्ते में पनघटवा डैम स्थित टेंपु अनियंत्रित होकर पलटने से दुर्घटना में सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए तथा अन्य लोग भी हल्का फुल्का जख्मी हुए थे। लोगों ने घायल अवस्था में सुनील को डंडई बाजार लाया गया वहां से उनके रिश्तेदारों ने गाड़ी में इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो ने शव को घर लाकर दाह संस्कार किया। सुनील चंद्रवंशी खाद्य आपूर्ति विभाग में ई पोस मशीन बनाने का काम करते थे। इस घटना से संगवरिया गांव में मातम का छाया हुआ है।

