मेराल पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाला गया फ्लैग मार्च,
मेराल।अयोध्या धाम मंदिर में भगवान श्री राम लला का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को मेराल पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सीओ जसवंत नायक प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी चिरंजीवी मंडल ने किया फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर मेराल बस स्टैंड डंडई रोड स्टेशन रोड बाजार होते हुए अस्पताल चौक आदि जगहो पर निकाला गया इस संबंध में सीओ जसवंत नायक ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर के पूरे देश में उत्सव मनाया जा रहा है उसी को लेकर के शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया गया प्रशिक्षु डीएसपी सह प्रभारी चिरंजीवी मंडल ने सभी लोगों से 22 जनवरी को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का अपील किया है उन्होंने कहा कि शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में यह उत्सव मनाए कहीं से कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। इस अवसर पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार एसआई सुरजीत चौधरी सीआई कपिल देव मांझी शाहिद काफी संख्या में पुलिस सशस्त्र बल के जवान शामिल थे
