मेराल प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ निकाला गया ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश के मौके पर मेराल प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में ईद मिलादुन्नबी का जुलुश हर्षौल्लाश के साथ निकली गई। इस दौरान हासनदाग गांव में भी मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस मदरसा प्रांगण से शुरू हुआ गांव भ्रमण करते हुए पुनः मदरसा पर लाकर समापन किया गया। इस दौरान सलातो सलाम पढ़ी गई और जुलूस में सरकार की आमद मरहबा मदनी की आमद मरहबा, नारे तकबीर के नारे लगाये गये। गांव के ईमाम मौलाना सफीक साहब ने कहा कि मोहम्मद साहब ने आपसी भाईचारा तथा एकता का संदेश दिया है। पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची मोहब्बत है। मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को आपसी प्रेम भाईचारा अमन और इंसानियत का पैगाम दिया है। हजरत मोहम्मद का दुनिया में आना सभी के लिए बरकत की बात है। मोहम्मद साहब ने संदेश दिया है कि सभी धर्म के गुरुओं का सम्मान करें, वैसे लोग समाज के लिए नासूर हैं जो अराजकता वह अशांति फैलाते हैं। इस मौके पर शिक्षक ताहिर अंसारी समाज सेवी मुबारक अंसारी खजांची सदाम अंसारी ई महबूब अंसारी ए एच अख्तर, मंसूर अंसारी नईमुद्दीन अंसारी कौसर अंसारी गुलाबास अंसारी अलीमुदीन अंसारी रोजमोहम्मद अंसारी हबीब अंसारी अख्तर अंसारी सफायत अंसारी नसरुद्दीन अंसारी एहसान अंसारी मुद्दसिर अंसारी जन्नत हुसैन तौहीद अंसारी वाहिद अंसारी इरफान अंसारी सहित सैकड़ों मुस्लिम धर्मावलंबियों के लोग शामिल थे।

