मेराल प्रखंड के दो दर्जन से अधिक पारा शिक्षकों को मिली बड़ी सफलता, झारखंड सरकार ने सौंपा सहायक आचार्य का नियुक्ति पत्र
मेराल प्रखंड के करीब दो दर्जन से अधिक पारा शिक्षकों ने अपने समर्पण एवं परिश्रम के बल पर सफलता अर्जित कर शुक्रवार को झारखंड सरकार द्वारा सहायक आचार्य के रूप में नियुक्ति पत्र प्राप्त किया जिससे उनके घर परिवार में खुशी का माहौल है। 15 से 20 वर्षों तक पारा शिक्षक के पद पर रहकर शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देते हुए इन लोगों ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं छोड़ी जिसका परिणाम आज उन्हें मिला । जानकारी के अनुसार नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गड़ई टोला रजहरा के नेजाम अंसारी, मध्य विद्यालय रेजो के नवेंदु प्रकाश शर्मा हासनदाग के अखिलेश चौबे तथा शिवकुमार चौधरी मध्य विद्यालय भंडार के रविंद्र गुप्ता मेराल पूर्वी पंचायत की पूर्व मुखिया रही सुषमा कुशवाहा करकोमा के मिथिलेश तिवारी, पढ़ुआ के अमोद कुमार पांडे ब्लॉक कॉलोनी मेराल के रामाशीष प्रसाद तथा जुनेद आलम लखेया के मनोज राम मध्य विद्यालय बाना के मनोज ठाकुर गोंदा के दिवाकर शाह लगमा निवासी मृत्युंजय कुमार पांडे अमरवादामर मध्य विद्यालय के तैयब अंसारी मंसूर अंसारी शामिल हैं। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सफल शिक्षकों के साथ-साथ पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। सहायक आचार्य शिक्षक की नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले निजाम अंसारी रविंद्र कुमार अखिलेश चौबे आदि का कहना है कि 1000 के मानदेय से घर परिवार का गुर्जर बसर नहीं हो पाता था तो बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर एवं अन्य कार्य करके घर परिवार चलाते थे। निजाम अंसारी ने कहा कि घर का बड़ा बेटा होने के नाते घर परिवार की जिम्मेवारी संभालते हुए विद्यालय में अध्यापन के साथ-साथ अध्ययन भी करते रहे। इसके पहले दो बार 2013 और 2016 में जेटेट पास किया था लेकिन मेरिट में नहीं आ पाए इसके अलावा बिहार टेट पास किए दो बार सीटेट क्वालिफाइड किया लेकिन नौकरी नहीं मिल पाया। मेहनत का परिणाम आज सफलता प्राप्त हुआ है। इन लोगों की सफलता क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

