मेराल प्रखंड के औरैया गांव में आग लगने से एक घर जलकर हुआ खाक

0
9872a832-187f-4abe-8989-159ebee75cb5

मेराल प्रखंड के औरैया गांव में आग लगने से एक घर जलकर हुआ खाक।

 

बीती रात्रि औरैया गांव के बसंत चौधरी के घर में मध्य रात्रि में आग लग गई अचानक आग लगने से कुछ समझ पाते तब तक घर जलने लगा आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों के मदद से कोशिश किया गया तब तक घर पूरी तरह जल गया घर में खाने-पीने के समान से लेकर आधा दर्जन से अधिक बकरी एक मोटरसाइकिल सहित अन्य घरेलू उपयोग के सामान जलकर खाक हो गया जिससे काफी आर्थिक नुकसान हुआ इस घटना की सूचना पाकर बसपा के विधानसभा प्रभारी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल मुखिया प्रतिनिधि धर्मराज राम राजेंद्र चौधरी मेराल अंचल से राजस्व कर्मचारी बिंदेश्वरी पासवान ब्रह्मदेव चौधरी विपुल तिवारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना में पीड़ित परिजनों को संतावना देते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा दिया वहीं बसपा गढ़वा विधानसभा प्रभारी अजय कुमार चौधरी द्वारा घटनास्थल पर प्रशासन के समय पर नहीं पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त किया गया। राजस्व कर्मचारी बिंदेश्वरी पासवान ने कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *