मेराल मुड़ल टोला में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, नवयुवक फ्रेंड्स क्लब ने की बैठक

मेराल के मुड़ल टोला शिव मंदिर के प्रांगण में नवयुवक फ्रेण्ड्स क्लब द्वारा दुर्गा पूजा मनाने को लेकर धन्नजय चौधरी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण जनता, तथा पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए।उपस्थित लोगों द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर के चर्चा हुआ तथा बैठक में ही दुर्गा पूजा संचालन समिति के सचिव नागेंद्र चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दिया इसके बाद सभी के सहमति से विनोद चौधरी को सचिव बनाया गया
बाकी अन्य पदाधिकारी पूर्व की भांति इस वर्ष अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
शारदीय नवरात्र प्रारंभ एकम से दशमी तक रात्रि 8 बजे से प्रोजेक्टर, पर्दा पर धार्मिक सीरियल दिखाने का निर्णय लिया गया।
कलश यात्रा तथा बेलपत्र पूजा का कार्यक्रम सप्तमी तिथि को बैंड बजा के साथ किया जाना सुनिश्चित किया गया।
कुंवारी कन्या पूजन कथा महा भंडारा का कार्यक्रम नवमी तिथि को आयोजित की जाएगी। महा भंडारा का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा समाजसेवियों के द्वारा प्रारंभ किया जाएगा।
मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पूरे गाजे-बाजे के साथ शिव मंदिर परिसर मंडप मुड़ल टोला मेराल से प्रारंभ होकर मुख्य सड़क से दिलबोध टोला, चांदनी चौक, हॉस्पिटल तथा थाना चौक ,बस स्टैंड होते हुए बाजार वाले रास्ते से मां शायर देवी धाम के पास तालाब में प्रतिमा को विसर्जित किया जाएगा और जुलूस की समाप्ति की जाएगी। उपर्युक्त सभी कार्यों के सफल संचालन हेतु प्रत्येक घरों से 751 रुपए के साथ 2 के जी गेहूं लेने हेतु सहमति बनी।
जो श्रद्धालु सामाजिक चंदा से बढ़ चढ़कर सहयोग राशि पूजा समिति को समर्पित करेंगे उन्हें क्लब की तरफ से अंगवस्त्र तथा मां शारदे का पट्टा देकर सम्मानित किया जाएगा। मां दुर्गा प्रतिमा के होने निर्माण खर्च मुखिया प्रत्याशी धनंजय चौधरी देने की बैठक में घोषणा किया है। इस मौके पर अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी सचिव विनोद चौधरी कोषाध्यक्ष कमलेश चौधरी उपकोषाध्यक्ष राजेश चौधरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्ति थे।