मेराल के परसही गांव में जमीन विवाद में मारपीट, रूपेश कुमार घायल
जमीनी विवाद में परसही गांव में खूनी संघर्ष में घायल हुए परसही गांव निवासी रूपेश कुमार।
थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत परसही गांव निवासी रूपेश कुमार बुधवार की सुबह अपने घर के पास से ही पूर्व में शिवकुमार राम से जमीनी विवाद के मामले में उन्हें समझा रहे थे और उन्होंने कहा कि जमीन का केस न्यायालय में चल रहा है जिसके पक्ष में डिग्री होगा जमीन उसका होगा इसी बात को लेकर विवाद आगे बढ़ा और मारपीट की घटना में रूपेश कुमार घायल हो गए जिन्हें परिजनों द्वारा सदर अस्पताल गढ़वा लाया गया और इलाज कराया गया। थाना में दिए गए आवेदन में उन्होंने शिवकुमार राम राजेंद्र राम रंजन कुमार सहित अन्य लोगों पर लाठी डंडे एवं धारदार हथियार से हमला कर के घायल करने का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन देकर थाना प्रभारी से कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है। इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी विष्णु कांत से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों तरफ से मारपीट की घटना का आवेदन थाना में दिया गया है मामला दर्ज कर लिया गया है।और कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

