मेराल के गुरु रविदास आश्रम में संविधान दिवस समता स्वतंत्रता व न्याय के मूल्यों का संकल्प
मेराल प्रखंड के गुरु रविदास आश्रम संगवरिया में बुधवार को भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर बामसेफ के झारखंड स्टेट कोऑर्डिनेटर सह अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ गढ़वा के जिला अध्यक्ष रघुराई राम के द्वारा पुष्प अर्पित किया गया । कार्यक्रम में भारतीय संविधान की रक्षा के लिए शपथ लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रघुराई राम ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। यह संविधान आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को बन करके तैयार हुआ था । भारत का संविधान समता ,स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय पर आधारित है। उन्होंने कहा कि देश के सभी नागरिकों के लिए भारतीय संविधान को अक्षरशः पालन करना कर्तव्य बनता है। इस अवसर पर गणेश राम शिक्षक भरदुल राम, सुभाष कुमार रवि, सुबेश्वर राम, बसपा प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर राम ,आजसू छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुंदन कुमार चंद्रवंशी ,संजय राम, निर्मल कुमार ,जयप्रकाश कुमार ,इंद्रदेव राम ,उपेंद्र राम ,अविनाश कुमार रवि ,महेंद्र राम, निशाल कुमार, विशाल कुमार, सचिन कुमार ,मिथिलेश कुमार, प्रिंस कुमार ,बंशीधर पासवान, अमित कुमार राम, उदय कुमार राम सहित अनेकों लोग मौजूद थे।

