मेजर राधिका सेन को मिला यूएन सैन्य पुरस्कार, कांगो गणराज्य में थी तैनात

0
Untitled

यूपी किरण डेस्क। संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) भारतीय महिला शांति रक्षक मेजर राधिका सेन को यूएन सैन्य पुरस्कार से सम्मानित करेगा। मेजर राधिका सेन कांगो में संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) मिशन में सेवा दे चुकी हैं।

यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मेजर राधिका सेन की तारीफ करते हुए उन्हें एक सच्चा एवं आदर्श नेता बताया। गुटेरेस 30 मई को अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस के मौके पर मेजर राधिका सेन को 2023 यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड’ से सम्मानित करेंगे।

गौरतलब है कि मेजर राधिका सेन मूल रूप से हिमाचल प्रदेश निवासी हैं। वह भारतीय त्वरित तैनाती बटालियन की कमांडर के तौर पर मार्च 2023 से अप्रैल 2024 तक कांगो गणराज्य में तैनात थीं। बायोटेक इंजीनियर में स्नातक करने के बाद राधिका सेन आठ साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुई थीं। मेजर राधिका सेन से पहले यह पुरस्कार 2023 में मेजर सुमन गवानी को मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *