मेदिनीनगर में वीआईपी मतदाता नईमा बीवी सम्मानित, मतदाता जागरूकता अभियान तेज
मेदिनीनगर में वीआईपी मतदाता नईमा बीवी एवं समाजसेवी मो. कलाम का हुआ सम्मान, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जागरूकता अभियान तेज
मेदिनीनगर, 9 जुलाई। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (एन्यूमरेशन) अभियान के तहत बीएलओ बोबी शबनम एवं सुपरवाइजर पवन कुमार मेहता द्वारा घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को वार्ड संख्या 26 की पूर्व वार्ड पार्षद एवं वीआईपी मतदाता नईमा बीवी तथा समाजसेवी मो. कलाम को उनके आवास पर एन्यूमरेशन फॉर्म सौंपा गया। इस दौरान दोनों को सम्मानित भी किया गया।
पूर्व वार्ड पार्षद नईमा बीवी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि बीएलओ एवं सुपरवाइजर द्वारा दिए जा रहे एन्यूमरेशन फॉर्म को समय पर भरकर जमा करें, ताकि मतदाता सूची सही एवं अद्यतन बनी रहे।
नईमा बीवी ने कहा कि बीएलओ बोबी शबनम और सुपरवाइजर पवन कुमार मेहता द्वारा उनके घर आकर सम्मानित किए जाने पर वह उनका आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने फॉर्म तुरंत भरकर बीएलओ एवं सुपरवाइजर को सौंप दिया और सभी नागरिकों से भी समय पर फॉर्म जमा करने की अपील की।
बीएलओ बोबी शबनम एवं सुपरवाइजर पवन कुमार मेहता ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचकर एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। अभियान के तहत घर-घर जाकर फॉर्म वितरण एवं संग्रहण का कार्य लगातार जारी है।



