मेदिनीनगर में भाजपा प्रत्याशी अरुणा शंकर ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’, विकास और जन-सुविधाओं की दी गारंटी
मेदिनीनगर में भाजपा प्रत्याशी अरुणा शंकर ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’, विकास और जन-सुविधाओं की दी गारंटी
भारतीय जनता पार्टी समर्थित महापौर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने शहर के चहुंमुखी विकास के लिए अपना विजन दस्तावेज ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया है। इस गरिमामय अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह और वरिष्ठ नेता नरेंद्र पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अरुणा शंकर के संकल्प पत्र में मेदिनीनगर को एक आधुनिक और सुविधायुक्त शहर बनाने पर जोर दिया गया है। शहरवासियों की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने संकल्प लिया है कि जुडको द्वारा संचालित शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 को युद्धस्तर पर पूरा कर छह माह के भीतर हर घर तक पानी पहुँचाया जाएगा। इसके साथ ही बड़े शहरों की तर्ज पर एक अत्याधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण छह माह में शुरू करने और शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए बिना किसी दुकान को क्षति पहुँचाए मुख्य मार्गों के चौड़ीकरण तथा रांची के रातु रोड की तर्ज पर एलिवेटेड फ्लाई ओवर बनाने का वादा किया गया है।
नदी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कोयल रिवर फ्रंट की व्यवस्था दुरुस्त करने, सुरक्षा के लिए बजट कैमरा लगाने और शाहपुर की ओर लजीज व्यंजनों के लिए चौपाटी निर्माण का प्रस्ताव है। वहीं अमानत नदी के तट को बांधकर उसके सौंदर्यीकरण का संकल्प लिया गया है। शहर के जलस्तर को सुधारने के लिए कोयल नदी में पानी के ठहराव हेतु तटबंध निर्माण का प्रस्ताव भी बोर्ड से पारित कर सरकार को भेजने की बात कही गई है।
नदी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कोयल रिवर फ्रंट की व्यवस्था दुरुस्त करने, सुरक्षा के लिए बजट कैमरा लगाने और शाहपुर की ओर लजीज व्यंजनों के लिए चौपाटी निर्माण का प्रस्ताव है। वहीं अमानत नदी के तट को बांधकर उसके सौंदर्यीकरण का संकल्प लिया गया है। शहर के जलस्तर को सुधारने के लिए कोयल नदी में पानी के ठहराव हेतु तटबंध निर्माण का प्रस्ताव भी बोर्ड से पारित कर सरकार को भेजने की बात कही गई है।
निगम कर्मियों के सम्मान में दस वर्ष से अधिक सेवा वाले कर्मियों के नियमितीकरण का प्रस्ताव भेजने, उनका आकस्मिक बीमा कराने, ओवरटाइम भुगतान सुनिश्चित करने और उनके उत्तराधिकारियों को अनुकंपा के आधार पर नियोजन देने जैसी घोषणाएं की गई हैं। महिलाओं की सुविधा के लिए पूर्व की भांति 5 रुपये में सिटी बस सेवा शुरू करने, राज्य का पहला आधुनिक महिला मार्केट बनाने और शैक्षणिक संस्थानों में अत्याधुनिक शौचालयों के निर्माण का संकल्प लिया गया है।
युवाओं और बच्चों के भविष्य को देखते हुए डिजिटल लाइब्रेरी, राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट एकेडमी, वाटर पार्क और ओपन जिम की स्थापना की जाएगी। साथ ही गांधी उद्यान और सूर्य मंदिर पार्क जैसे क्षेत्रों को वाई-फाई जोन बनाया जाएगा। बुजुर्गों के लिए विशेष ‘दादा-दादी पार्क’ और अत्याधुनिक वृद्धाश्रम का निर्माण भी संकल्प पत्र का मुख्य हिस्सा है। शहर की स्वच्छता और सुंदरता के लिए कचरा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइटों की त्वरित मरम्मत और नए क्षेत्रों में विशेष पैकेज के माध्यम से सड़क-नाली निर्माण की बात कही गई है।
महापौर प्रत्याशी ने यह भी स्पष्ट किया कि शपथ ग्रहण के एक माह के भीतर जलजमाव से मुक्ति के लिए ड्रेनेज निविदा निकाली जाएगी और शहर के प्रमुख चौराहों पर राजा मेदिनीराय, लाल बहादुर शास्त्री एवं शहीद नीलाम्बर-पिताम्बर की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। यह संकल्प पत्र मेदिनीनगर को झारखंड के अग्रणी शहरों की श्रेणी में खड़ा करने का एक ठोस रोडमैप पेश करता है।


