मदरसों और घरों पर डाली रेड तो अंजाम होगा बुरा’, पाकिस्तानी फौज के खिलाफ खड़े हुए कबाइली नेता

0
Untitled

खैबर-पख्तूनख्वा (KP) में पाकिस्तानी फौज के एक बड़े ऑपरेशन का पश्तून कबाइलियों ने विरोध किया है. इनका कहना है कि अगर पाकिस्तानी फौज ‘अज्म-ए-इस्तेहकाम’ के जरिए क्षेत्रीय लोगों को परेशान करती है, तो इसके गंभीर दुष्परिणाम आएंगे. कबाइलियों ने कहा कि इस ऑपरेशन के जरिए अगर मदरसों और घरों में रेड डाली गई तो इसका परिणाम गलत होगा, लोगों में गुस्सा बढ़ेगा. इस मसले को लेकर प्रांत के सीएम आवास पर एक बड़ी बैठक बुलाई गई, जिसको ‘जिरगा’ नाम दिया गया.

दरअसल, पाकिस्तान की फौज ‘अज्म-ए-इस्तेहकाम’ ऑपरेशन के जरिए देश के चरमपंथियों को नकेल कसना चाह रही है, क्योंकि प्रदेश में तेजी से पाकिस्तानी सरकार का विरोध बढ़ रहा है. ऐसे में पाकिस्तानी फौज प्रांत के मदरसों और चरमपंथी नेताओं के घरों पर रेड कर सकती है. इन मसलों को लेकर पश्तून के कबाइली नेताओं और प्रदेश सरकार के बीच बैठक हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *