माता की विदाई के मौके पर गिरिडीह में सुहागिनों ने किया सिंदूर खेला ,हर आंखे दिखी नम

0
437477e1-dd59-4484-b44e-e56aead26a2e

गिरिडीह में नम आंखों से दी गयी माँ को विदाई, कंधे पर सवार होकर किया नगर भ्रमण, नाव पर हुआ विषर्जन

विजयादशमी के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाला शारदीय नवरात्र मंगलवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान शहर के साथ ग्रामीण इलाके के अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन भी हुआ। शहर की बड़की मैया और छोटकी मैया समेत कई प्रतिमाओं का विषर्जन बरवाडीह स्तिथ मानसरोवर तालाब में नाव के द्वारा किया गया।

इस दौरान परंपरागत तरीके से शहर के बरगंडा सार्वजनिक दुर्गा मंडप, गांधी चौक की बड़की मईया, छोटकी मईया को हजारों भक्तों की भीड़ कंधे पर लेकर नगर भ्रमण के लिए निकली। नगर भ्रमण के बाद बरगंडा विश्वनाथ मंदिर की प्रतिमा को शहर के सुंदर तालाब में विसर्जन किया गया।

जबकि बड़की मईया और छोटकी मईया की प्रतिमा को बरवाडीह के मानसरोवर तालाब में नाव पर विसर्जन किया गया। इसी मानसरोवर तालाब में सदर पारखंड के करीब 14 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दुर्लभ नजारे को देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्तो की भीड़ जुटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *