मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

0
ec2cf89f-0250-41cd-bb6f-ff2dbbcf713f

आज बेलवाटीका चौक स्थित गांधी उद्यान पार्क में मारवाड़ी युवा मंच ,डालटनगंज शाखा ने(Diabetic club) स्वास्थ्य जागृति शिविर लगाया l ये स्वास्थ्य जागरूकता क्लब जिसे हम डी-क्लब के नाम से जानते हैं, जिसके अंतर्गत बीपी, शुगर, डायबिटीज की जांच स्वास्थ्य विशेष के निर्देश में की जाती है।मारवाड़ी युवा मंच के सचिव  सज्जन शंघई ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच ने प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीया रविवर को लगाया जाता है, परन्तु कोरोना काल के समय से इसे बंद कर दिया गया था। अब फिर से मंच के सभी सदस्यों के प्रयास से इस डी क्लब को वापस शुरू किया गया है। इसमें डी-क्लब प्रभारी  रवि कामदार एवं श्री केशव लाठ ने बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है।मंच के डी-क्लब प्रभारी  रवि कामदार ने बताया कि यह क्लब अब हर महीने की प्रथम एवं तृतीया रविवार को लगाया जाएगा। माह के प्रथम रविवार को यह लाल कोठा स्थित डॉ. बी आर अम्बेडकर पार्क में ओर तृतीया रविवार को बेलवाटिका चौक स्थित गांधी उद्यान पार्क में लगया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन शहर के विख्यात चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश कुमार ने किया। डॉक्टर साहब इस पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच सदस्यों के साथ जुड़े रहे और जांच करा रहे लोगों को अपना परामर्श भी दिया। मारवाड़ी युवा मंच के वरिष्ठ सदस्य गिरधारी  गर्ग ने बताया कि यह पहल शाखा द्वारा सभी जानते हैं शाखा द्वारा अपने आस-पास के सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य के बारे में सजग एवं नियमबद्ध रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए जागरूकता फेलाने के उपदेश दिए गए हैं। इस कैंप से एक ही दिन में लगभाग 70 से ज्यादा युवा और वृद्ध लोगों को अपने स्वास्थ्य का निःशुल्क जांच का लाभ मिला। मारवाड़ी युवा मंच के वरिष्ठ सदस्य  अरुण  शंघई ने बताया कि इस कैंप के दौरन कई वृद्ध ऐसे मिले जिन्हे हाई बीपी और शुगर की समस्या थी परंतु उन्हें पता ही नहीं था। कैंप के दौरान ही उन्हें इसकी जानकारी मिली। इस कैंप में पवन खेतान, बद्री सिंघानिया, गिरधारी गर्ग , श्याम पोद्दार, रवि कामदार, केशव लाठ, ज्ञानचंद भूत, निशांत सिंघानिया, संदीप केजरीवाल, दीपक नेमाला,यश सराफ प्रभात अग्रवाल, राहुल सांवरिया, राहुल उदयपुरी, मनोज भिवानिया, अरुण संघई, श्याम कामदार, नीरज कामदार, अंकित तुलस्यान , अशोक हाजीपुर, आलोक पसरिया, विशाल सांवरिया, संजय अग्रवाल, पीयूष तुलस्यान एवं मारवाड़ी युवा मंच कई और सदस्य उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *