मारवाड़ी युवा मंच गुमला ने आपात स्थिति में किया रक्तदान, बच्ची की बचाई जान

मानवता के कार्य में लगातार तत्पर है मारवाड़ी युवा मंच गुमला

🩸 रक्तदान महादान – जीवनदान 🩸

सदर अस्पताल, गुमला स्थित ब्लड बैंक में मारवाड़ी युवा मंच गुमला के द्वारा एक अत्यंत आपातकालीन परिस्थिति में ऐ पॉजिटिव रक्तदान कर अस्पताल में इलाजरत एक बच्ची की सहायता की।
यह गौरव का विषय है कि शैलीजा साबू ने 35वीं बार रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं समर्पण का परिचय दिया है। उनके इस प्रेरणादायी एवं पुनीत कार्य के लिए हार्दिक साधुवाद एवं शुभकामनाएँ। 👏🏻

“आपका एक यूनिट रक्त किसी के जीवन में नई आशा और मुस्कान ला सकता है।”

|| मारवाड़ी युवा मंच गुमला का प्रत्येक युवा राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों में सदैव तत्पर रहता है ||

इस अवसर पर पंकज साबू,रक्तदान प्रभारी रोहित खंडेलवाल एवं लैब टेक्नीशियन मंजू किंडो ,जैगरेन सोरेन उपस्थित थे।