मंत्री अपने कार्यकाल के दौरान गढ़वा का पूरी तरह से अपराधिकरण किया है: सत्येन्द्रनाथ

मंत्री अपने कार्यकाल के दौरान गढ़वा का पूरी तरह से अपराधिकरण किया है: सत्येन्द्रनाथ
दो सौ से अधिक लोग भाजपा में शामिल
फोटो- अपने आवास पर पार्टी में शामिल हुए लोगों के साथ भाजपा प्रत्याशी
गढ़वा। गढ़वा में भाजपा एक लाख से अधिक मतो से चुनाव जीतेगी। गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के सभी छह प्रखंड गढ़वा, डंडा, रंका, रमकंडा, चिनियां और मेराल प्रखंड की जनता ने बदलवा का मूड बना लिया है। इस बार के चुनाव में विरोधियों का जमानत जप्त होगा। उक्त बातें एनडीए प्रत्याशी सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कही। इस दौरान उन्होंने आवास पर विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों को पार्टी में शामिल कराया। झामुमो छोड़कर दो सौ से अधिक लोगों को उन्होंने माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष के मंत्री के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र की जनता भय के साए में जीने को विवश है। मंत्री ने गढ़वा की जनता से अभिव्यक्ति की आजादी को छिनने का काम किया है। मंत्री सत्ता के नशा मेंइस कदर चूर हो गए कि निर्दोष व्यक्ति को जेल भेजने का काम किए है। जिन अपराधियों को जेल में होना चाहिए था, आज वैसे खुलेआम घूम रहे है। मंत्री अपने पावर के दम पर अपराधिक छवि वाले व्यक्तियों को पिस्टल और राइफल का लाइसेंस जारी कराए है। उन्होंने कहा कि मंत्री अपने कार्यकाल के दौरान गढ़वा का पूरी तरह से अपराधिकरण करने का काम किया है। भ्रष्ट्राचार चरम सीमा को पार कर चुका है। बिना मंत्री के पैरवी के कोई भी थाना में आम लोग केस दर्ज नही करा पाते है। एनडीए प्रत्याशी ने कहा कि मंत्री पैसा और भ्रष्ट अधिकारियों के सहयोग से फिर से चुनाव जीतने का सपना देख रहे है। जिलास्तर के कई अधिकारियों का हाल में नियम विरूध गढ़वा में पोस्टिंग किया गया है। चुनाव आयोग का स्पष्ट निर्देश रहता है कि जो अधिकारी पिछले तीन साल या उससे अधिक समय तक जिले में पदस्थापित रहे है, वैसे अधिकारियों का पुन: उक्त जिला में पोस्टिंग नियम विरूध है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराएंगे। भाजपा में मेराल, डंडा और गढ़वा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के लोगों ने झामुमो छोड़ शामिल हुए है।