मंडप में दूल्हा ने दुल्हन के मांग में सिंदूर भरने से किया इंकार, बीना दुल्हन के लौटे वापस

0
460567e2-d2ed-441d-8fc5-f313410da807

मंडप में दूल्हा ने दुल्हन के मांग में सिंदूर भरने से किया इंकार, बीना दुल्हन के लौटे वापस

केतार (गढ़वा) :– शादी से जुड़े अजीबोगरीब खबरें अक्सर प्रकाश में आते है। वही ताजा मामला श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय अंतर्गत केतार थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार को एक अजीबोगरीब घटनाक्रम में बिना दुल्हन के ही बरात वापस लौट गयी। धुरकी थाना क्षेत्र के ओम प्रकाश कुशवाहा अपने बड़े पुत्र अनीश कुमार ( दोनों काल्पनिक नाम) का बरात लेकर केतार के बीरेंद्र प्रसाद की पुत्री प्रिया कुमार (दोनों काल्पनिक नाम) के साथ विवाह कराने के लिए मंगलवार की रात्रि में आये थे। हिंदू रीति-रिवाज से द्वारपूजा कार्यक्रम के साथ मंडप में शादी का मंत्र शुरू हुआ। दुल्हा-दुल्हन ने मंडप में शादी का सात फेरा लिया, सातों वचन का रस्म भी निभाई। लेकिन बात तब बिगड़ी जब सिंदूर दान के समय दुल्हा ने दुल्हन के माथे में सिंदूर लगाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद खुशी का माहौल सन्नाटा में बदल गयी। दुल्हा को मनाने के लिए दोनों पक्षों की मीटिंग घंटों चली। केतार पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार और मकरी पंचायत के मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा मुखिया के उपस्थिति में हुई,लेकिन बात नहीं बनी। दोनों पंचायतों के मुखिया और ग्रामीणों ने दोनों पक्षों का समझौता कराते हुए लड़की पक्ष का शादी में खर्च 5.13 लाख रुपए की राशि वापस दिलाने उसके बाद घर‌ लौटने पर सहमति बनी। बराती पैसा आने का इंतजार बुधवार की दोपहर 3 बजे तक करते रहे। दुल्हन पक्ष को खर्च की राशि की भरपाई के पश्चात बराती और दुल्हा घर लौटे। इस शादी की चर्चा आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *