मां उग्रतारा अल्ट्रासाउंड सेंटर का उद्घाटन

0
75912b59-3007-47a1-b7d5-4d4f4e04d6a3

मां उग्रतारा अल्ट्रासाउंड सेंटर का उद्घाटन ।

बालूमाथ बस स्टैंड के समीप गैलेक्सी मार्केट में बुधवार को मां उग्रतारा अल्ट्रासाउंड सेंटर का उद्घाटन बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रकाश बड़ाइक ,दंत चिकित्सक, डॉ अलीशा टोप्पो ,आयुष चिकित्सक डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से पिता काटकर किया। अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक नीतीश कुमार शुक्ला ने बताया कि यह सेंटर में सभी प्रकार का अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। बालूमाथ में अभी तक एक भी बैध अल्ट्रासाउंड नहीं होने के कारण यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि बृद्ध, गरीब ,असहाय लोगों को अल्ट्रासाउंड में विशेष छूट दी जाएगी। वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रकाश बड़ाइक ने कहा कि बालूमाथ में अल्ट्रासाउंड सेंटर खोले जाने से अब यहां के लोग को रांची जाने से बचेंगे। इस मौके पर आलोक कुमार सिंह ,नरेंद्र सिंह, आशीष कुमार ,विपिन कुमार, सुशील कुमार ,सोनू कुमार ,समेत के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *