मां तारा शक्ति दुर्गा मंदिरमहायज्ञ कमिटी का हुआ गठन

मां तारा शक्ति दुर्गा मंदिर
महायज्ञ कमिटी का हुआ गठन

महायज्ञ के कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा

मां तारा शक्ति दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ को सफल बनाने को लेकर मां तारा शक्ति मंदिर महायज्ञ कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में संरक्षक पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह,
विनय कुमार सिंह उर्फ बिनु सिंह, मिथलेश पाठक, संयोजक सूर्या सिंह,
अध्यक्ष प्रकाश लाल अग्रवाल, सचिव चंदन सिंह, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल एवं रतन लाल, मीडिया प्रभारी प्रिंस शर्मा, उपाध्यक्ष राम प्रवेश सिंह (मास्टर साहब), रणजीत पासवान, संजय सिंह, रामराज मेहता, विमलेश सिंह, सह सचिव अजय गुप्ता, मनु सिंह, विनय पासवान, व्यवस्थापक, सुधीर सिंह, बलराम मेहता, बसंत चौहान, दुर्गा शर्मा, लल्लू, सीबी रमन सिंह, हंसराज सिंह, चिराग पासवान, व्यवस्थापक उदय विश्वकर्मा, जल यात्रा प्रमुख रविन्द्र कांस्यकर, पूजा प्रमुख, बीटू बाबा, विपुल बाबा, अखिलेश बाबा, केएन गिरी, जयप्रकाश आदि चुने गए हैं। बैठक में महायज्ञ की रूप रेखा तय की गई। निर्णय लिया गया कि 15 जनवरी 2025 को अनुमंडल मैदान हुसैनाबाद स्थित मां तारा शक्ति मंदिर परिसर से जल यात्रा निकला जाएगा। जल यात्रा जपला शहर भ्रमण करते हुए देवरी स्थित सोन नदी से वैदिक मंत्रोचारण के साथ जल उठाएंगे। जल उठाने के बाद पुनः मां तारा शक्ति मंदिर हुसैनाबाद पहुंचेंगे। पांच दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत भी 15 जनवरी से होगी, जो 19 जनवरी पूर्णाहुति एवं भंडारा के बाद संपन्न होगा। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने किया।