मादक पदार्थ के दुरुपयोग के विरुद्ध चलाया गया जागरूकता अभियान

0
Untitled

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा मादक पदार्थ के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

बेरमो: फुसरो नगर परिषद द्वारा नगर विकास एवम आवास विभाग झारखण्ड सरकार के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में प्रशासक फुसरो नगर परिषद गोपेश कुंभकार के दिशा निर्देश पर मादक पदार्थ के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर फुसरो नगर परिषद में किया गया। कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक संघटनकर्ता तपन कुमार अड्डी ने किया। सुजीत कुमार त्रिवेदी सिटी मिशन मैनेजर ने कहा कि फुसरो नगर परिषद द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे नशा मादक द्रव्यों के दुरूपयोग को रोकने हेतु स्वंय सहायता समुह की महिलाओं के द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान में उनके परिवार के सदस्यों को इसके दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूक किया गया। एवं नशा नहीं करने की शपथ ली गई ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फुसरो नगर परिषद में सभी लोगो को मादक द्रव्यों के दुरूपयोग एवं इसके उपयोग से होने वाले नुकसान की जानकारी देना है. तथा एक नशा मुक्त समाज की स्थापना करना है।
इस अवसर पर दिव्यांश मिश्रा ने कहा कि नशे से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है एवं घर परिवार में स्थिति दयनीय हो जाती हैं। इस दौरान सभी महिलाओं ने नारा दिया कि, नशे को ना और जिंदगी को हाँ, हम सब का एक ही नारा नशा मुक्त हो जीवन हमारा, ड्रग्स के कुचक्र को तोड़ो-जीवन से नाता जोड़ो,आदि नारा दिया। ये मानव सृंखला फुसरो नगर परिषद कार्यालय से बैंक मोड़ फुसरो तक गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *