मृतक युवक के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव दिया न्याय दिलाने का भरोसा

गणेशपुर के मृतक युवक के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव दिया न्याय दिलाने का भरोसा।
बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत गणेशपुर ग्राम निवासी अमन कुमार वर्मा पिता हरिहर वर्मा रांची के उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी अनगड़ा में डी फार्मा का पढ़ाई कर रहा था । दिनाक 15/012024 समय लगभग 1 बजे बाद से लापता की सूचना थाने को दी गई फिर अगले दिन दिनांक 16/012024 को रांची से लगभग 15 km दुर रेलवे लाइन के किनारे अर्द्धमृत अवस्था में पाया गया फिर उसे वहा से ले जा कर लाइफ केयर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया 4 दिन मौत से लड़ने के बाद आखिर कर दिनाक 20/01/2024 को अपनी जंग हार कर 10:50 am में मौत के नींद में सो गया। जिसकी सूचना नगड़ी थाना रांची को दी गए । अभी तक पुलिस द्वारा कोई भी सुराग या झानबीन नही की गए ना ही कोई जानकारी मृतक के परिजनों को दी गए है। परिजनों द्वारा पुलिस के नकारात्मक रवैए को देखते हुए मामले की जानकारी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को दिया गया और आज प्रतुल शाहदेव जी गणेशपुर पहुंच कर रांची रेंज के डीआईजी जी से मोबाइल पर बात कर मामले की जानकारी दी और पर्सनली रूप से इस घटना का जल्द से जल्द उधफेदन कर मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की बात रखे। खुद डीआईजी साहब ने आश्वासन दिया की जल्द ही घटना का उद्फेदन किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने परिजनों को आश्वस्त किया कि जल्द ही दोसियो की जिरफ्तरी होगी और न्याय मिलेगा।
एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा की दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कठोर से कठोर सजा देने की मांग किया।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार मंडल महामंत्री विजय यादव जिला कार्यसमिति सदस्य संजय यादव भाजयुमो जिला महामंत्री सुरज शाह किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रघुनंदन सोनी युवा मोर्चा मंडल महामंत्री पवन यादव भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष बसंत कुशवाहा मृतक के पिता हरिहर वर्मा जलेश्वर सिंह सीता राम सिंह बजरंगी गुप्ता संदीप गुप्ता मनोज गुप्ता सुधु उरांव लाला टाकुर रंजन भुइया कारू साव सतीश गुप्ता नरेश गांझु समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।