मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन

कोडरमा – झुमरी तिलैया स्तिथ मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा, प्राचार्य गुरु चरण वर्मा एवं सीनियर शिक्षकों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने उपस्तिथ शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा की शिक्षकों को समर्पित यह विशेष दिन हमें आपकी मेहनत और समर्पण की याद दिलाता है। शिक्षक न केवल ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि छात्रों के भविष्य को भी आकार देते हैं। शिक्षकों के अथक प्रयासों से ही हमारे समाज का निर्माण होता है। वहीं प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा की शिक्षक दिवस पर, मैं अपने शिक्षकों की कड़ी मेहनत और निष्ठा को सलाम करता हूं। आप सभी ने छात्रों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं आपके समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं और आशा करता हूं कि आप इसी तरह छात्रों को प्रेरित करते रहेंगे। वहीं इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए विद्यालय के शिक्षकों को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुरे विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही।

You may have missed