मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया गया
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया गया
कोडरमा – झुमरी तिलैया स्तिथ मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात निदेशिका संगीता शर्मा, प्राचार्य गुरु चरण वर्मा एवं शिक्षकों के द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गयी। इस अवसर पर इंटर हाउस माइम एक्ट प्रतियोगिता, इंटर हाउस ड्रामा प्रतियोगिता और ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। माइम एक्ट प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि ड्रामा प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ड्रॉइंग प्रतियोगिता में भी छात्रों ने अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। ड्राइंग प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम अ से अनिका भगत प्रथम, इनाया सलीम द्वितीय, पल्लवी रानी तृतीय, कक्षा प्रथम ब से प्रिन्सी प्रथम, वन्या सिंह द्वितीय, अनन्या तृतीय कक्षा द्वितीय अ से ध्रुव राज प्रथम, ईशानवी द्वितीय, अनिका सिंह तृतीय, कक्षा द्वितीय ब से श्रीजा सेठ प्रथम, अभिक अनमोल द्वितीय, अश्वि राणा तृतीय, कक्षा तृतीय अ से क्रीत सिंह प्रथम, आकांक्षा राय द्वितीय, तन्मय कुमार तृतीय, कक्षा तृतीय ब से वन्या प्रियदर्शी प्रथम, इनाया इन्तेख़ाब द्वितीय, महक एंजेल तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त मॉडर्न किड्स पैराडाइस के छात्रों ने भी इस अवसर पर अपनी शानदार प्रस्तुति प्रस्तुत की। किड्स के छात्र सैनिकों के परिवेश में उपस्तिथ हुए और अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए उन्हें कारगिल विजय दिवस के महत्व के बारे में बताया और कहा की यह दिवस हमारे देश के जवानों की वीरता और बलिदान को याद करने का अवसर है। वहीं प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा की इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन छात्रों में देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरे विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही।


