मॉडल स्कूल बालूमाथ मे नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा का कल से ऑनलाइन फॉर्म भरना आरंभ

0
11608c64-fd6a-4038-b9c4-0445f72c0e59

मॉडल स्कूल बालूमाथ मे नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा का कल से ऑनलाइन फॉर्म भरना आरंभ
झारखंड राज्य अवस्थित मॉडल विद्यालय बालूमाथ में वर्ष 2024 के लिए नामांकन प्रवेश परीक्षा हेतु फॉर्म ऑनलाइन भराना 10 फरवरी 2024 से 1 मार्च 2024 तक निर्धारित है। इच्छुक छात्र/छात्रा जिसकी उम्र 1 अप्रैल 2024 को 10 वर्ष हो रहा है एवं अधिकतम 12 वर्ष फॉर्म भर सकते हैं।परीक्षा आवेदन प्रपत्र परिषद के वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से भरा जाएगा ।फार्म वैसे छात्र/ छात्राएं भर सकते हैं जो पांचवी या छठी में अध्यनरत हो । नामांकन प्रवेश परीक्षा 17 मार्च 2024 को निर्धारित है।यह परीक्षा कुल 100 अंको का होगा,जिसमें अंग्रेजी के 30 अंक ,गणित के 30 अंक ,एवं सामाजिक विज्ञान के 40 अंक का रहेगा।परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद ही इस विद्यालय में नामांकन लिया जाएगा।विद्यालय के प्राचार्य श्री विजय कुमार ने बताया कि लातेहार जिले में कुल तीन मॉडल विद्यालय हैं जो मनिका, बरवाडीह एवं बालूमाथ में पदस्थापित है । इस विद्यालय में वर्ग 6th से वर्ग 12th तक की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से होती है,जो पूर्ण रूप से नि:शुल्क है । अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 933 4449782 में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *