लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग का हुसैनाबाद में छापेमारी

0
a979f07b-7294-4926-ac42-e88c3cb60463

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग का हुसैनाबाद में छापेमारी

15000 किलोग्राम जावा महुआ व 250 लीटर महुआ शराब जब्त

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर उत्पाद विभाग द्वारा बुधवार को हुसैनाबाद थाना अंतर्गत घाघरा एवं हरईया में छापेमारी अभियान चलाया गया।इस दौरान उत्पाद विभाग ने कुल 15000 किलोग्राम जावा महुआ तथा 250 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।इस दौरान इस कार्य में अवैध रूप से जुड़े उमेश रजवार,हरेंद्र यादव,सनोज यादव, विजय यादव,बंडोल यादव के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया।समाचार लिखे जाने तक छापेमारी जारी है।इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि उपायुक्त श्री रंजन के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टगत इस तरह का छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *