लोकहित अधिकार पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह होली मिलन समारोह संपन्न-हरिनाथ साहू

लोकहित अधिकार पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह होली मिलन समारोह संपन्न-हरिनाथ साहू
कांके, रांची लोकसभा अंतर्गत कांके विधानसभा के दानवीर भामाशाह नगर रिंग रोड सुकुरहुटू, हरिनाथ ट्रेडर्स परिसर पर होली मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन रखा गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा हमारी पार्टी का घोषणा पत्र में सभी के लिए उच्च व सामान निःशुल्क शिक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था लागू कराने,जाति जनगणना कराकर इसकी जितनी संख्या भारी उसको मिले उतनी राजनीतिक हिस्सेदारी, वोटर पेंशन लागू कराना, सभी स्कूल कॉलेजों में संविधान की पढ़ाई को पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूप से लागू कराने के साथ सामाजिक न्याय के लिए पार्टी आंदोलन कर रही है।
रांची लोकसभा प्रत्याशी हरिनाथ साहू ने सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर बूथ स्तर पर पार्टी के नीति सिद्धांतों को बताते हुए ग्राम समिति का गठन करने और स्थानीय प्रत्याशी को जीतने के लिए जन जागरूकता अभियान चलने का दिशा निर्देश दिए।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पार्टी को 2024 लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजय विजय दिलाने का संकल्प लिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता एवं संचालन कांके प्रखंड अध्यक्ष देवपुजन ठाकुर ने किया।
मिलन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजहर आलम, झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार वैश्य, जिला के मुख्य सलाहकार जनक प्रजापति, रामविलास साहू, उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी मुकुल नायक, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमीरुल अंसारी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुमन देवी महतो, प्रदेश संयोजक दिलीप साहू, दीपक कुमार, प्रवक्ता डॉ. दानेश्वर साहू,जिला संयोजक अजीत कुमार,अजहर आलम, बेनी साहू, प्रदीप ठाकुर,दशमी देवी महतो, ललिता देवी,जुल्फान अंसारी, बेनी साहू, जिला मंत्री कंचन रानी, हीरालाल साहू,मुनमुन बनर्जी, सरिता देवी महतो,आशा सिंह, अंजू लिंडा, उर्मिला देवी, चंदा देवी, संध्या देवी,मनोज साहू, मंत्री संजय लोहरा, आकाश लोहरा, गणेश साहू, सोनू कुमार, तपेश्वर साहू,जयप्रकाश साहू, राजेश महतो, अब्दुल कलाम अंसारी, सहित सैकड़ों की संख्या में सामाजिक न्याय के योद्धा कार्यकर्ता शामिल हुए।