लक्ष्मी पूजा के पावन अवसर पर डाली के देवी मंदिर प्रांगण में प्रवचन का आयोजन किया गया
लक्ष्मी पूजा के पावन अवसर पर डाली के देवी मंदिर प्रांगण में प्रवचन का आयोजन किया गया।
संवाददाता–: यमुना कुमार यादव
नवयुवक दल कृष्णा नगर डाली के द्वारा लक्ष्मी पूजा का आयोजन धूम धाम से देवी मंदिर डाली के प्रांगण में संपन हुआ। लक्ष्मी पूजा के अवसर पर रात्रि में प्रवचन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता श्री शंभू कुमार मिश्रा के तत्वाधान में दीपावली पूजा के शुभ अवसर पर पूजा व प्रवचन किया गया। उन्होंने बताया कि 14 वर्ष वनों में गुजारने के बाद भगवान राम ने कार्तिक के अमावस्या के दिन अपने देश व् अपने गांव अयोध्या में वापस लौटकर आए थे। जिसके करण लोग अपने-अपने घरों में दीप जलाकर वापस आने की खुशी जाहिर किया थे। उसी दिन से पूरे भारत वर्ष में दीपावली मनाया जाता है । वही दीपावली को मां लक्ष्मी के आगमन का दिन माना जाता है सनातन धर्म के मान्यता के अनुसार मां लक्ष्मी और धन कुबेर दोनों एक ही राशि में होते हैं जिसके चलते लोगों के घरों में दीपक के उजाले के साथ घर में प्रवेश कर जाते हैं। और धन्य धान से घर भर जाती है। वहीं श्री शंभू कुमार मिश्रा ने बताया कि भगवान की भक्ति में इतनी शक्ति होती हैं की जब भी किसी भी भगवान को सच्चे मन से याद करेंगे तो भगवान कहीं भी मिल सकते हैं। वहीं उन्होंने बताया की पूजा करने के लिए कोई बड़ी धन की आवश्यकता नहीं होती हैं। सत्य व निष्ठा मन से पूजा करने के लिए भगवान के का ध्यान रखना चाहिए। पूजा कमिटी के अध्यक्ष राहुल यादव सचिव राहुल सिंह पप्पू यादव सरोज यादव मनीष यादव पप्पू सिंह अर्जुन सिंह विद्या सिंह लवकुश यादव अरूण यादव कुंदन कुमार विकास कुमार मुखलेश सिंह प्रदीप सिंह दिलिप यादव संदीप यादव आकाश यादव आदि सैकड़ों लोगों उपस्थित रहे।
