लगभग 15 वर्षों से आम जनो की खून चूस रहे है छत्तरपुर अनुमंडलीय चिकित्सा प्रभारी – संदीप सरकार
लगभग 15 वर्षों से आम जनो की खून चूस रहे है छत्तरपुर अनुमंडलीय चिकित्सा प्रभारी – संदीप सरकार
छत्तरपुर संवाददाता यमुना प्रसाद यादव
छत्तरपुर: आज युवा एकता मंच पलामू जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी छतरपुर पाटन युवा नेता संदीप सरकार ने ब्यान जारी कर काहा की छत्तरपुर अनुमंडलीय अस्पताल का लचर व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहा है जिसका मुख्य कारण चिकित्सा प्रभारी राजेश अग्रवाल है, लगभग 15 वर्षों से इनकी नियुक्ति छत्तरपुर में है इस अवसर का फायदा उठाकर मनमानी तरीके से अस्पताल का संचालन एवं भ्रष्टाचार कर रहे है। मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रख रखाव योजना के तहद प्राप्त राशि में भरी अनियमितता बरती गई है जिसकी कोई पारदर्शीता नहीं है ।अनुमंडलीय अस्पताल के ठीक सामने मात्र 100 मीटर की दूरी पर राजेश अग्रवाल अपनी निजी क्लीनिक संचालित करते है सरकारी अस्पताल में आए मरीजों को अपनी निजी क्लीनिक में बुलाकर उन्हें पैसा वसूलने का काम वर्षों से करते आ रहे है। सरकारी अस्पताल में मरीजों को ससमय इलाज नहीं की जाती है। जिसके कारण अब तक दर्जनों लोग की जान चली गई है, प्रबंधन व डॉक्टरों के लापरवाही के कारण मरीजों को फर्श पर लेटा कर इलाज की गई है, ज्ञात होगा कि सोना नर्सिंग होम डाल्टनगंज के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर प्रिया सिन्हा का नियुक्ति छत्तरपुर में लगभग 1 वर्ष रही, फिर भी महिलाओं को प्रसव तथा ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल पाई। यहां तक कि OPD का संचालन भी नहीं कि गई। इसका मुख्य वजह है कि छतरपुर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टरों से साठ गांठ कर अपने तरीके से काम करवाते है, छत्तरपुर की स्थिति ऐसी बनी है कि स्पेशलिस्ट एवं बेहतर डॉक्टर अग्रवाल के रवैया के कारण छत्तरपुर में रहना नहीं चाहते है जिसके कारण छतरपुर के आम जनता की स्वास्थ्य सुविधा काफी प्रभावित है। अनुमंडलीय चिकित्सा प्रभारी की रवैया से सिविल सर्जन पलामू, स्वास्थ्य सचिव झारखंड और माननीय स्वास्थ्य मंत्रि झारखंड सरकार को अवगत कराया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर करवाई नहीं होने की स्थिति में छतरपुर की आम जनता के साथ भ्रष्टाचार और अत्याचार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की जाएगी।

