“लेस्लीगंज में कांग्रेस का संगठन सृजन मंथन, कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की ऑक्सीजन: बिट्टू पाठक”

पार्टी के ऑक्सीजन होते हैं कार्यकर्ता पार्टी विधायक और मंत्री बनाता है कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ किसी प्रकार समझौता नहीं होगा विधायक मंत्री कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ख्याल रखें : -बिट्टू पाठक

पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संगठन सृजन मंथन कार्यक्रम का आयोजन लेस्लीगंज नीलांबर पितांबरपुर में किया गया इस महत्वपूर्ण बैठक में पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर पासवान मिट्ठू खान जिला कोषाध्यक्ष अजय साहू डॉक्टर कृष्णकांत दुबे जिला सचिव नन्द किशोर मिश्रा उपस्थित हुए कार्यक्रम का शुरुआत उपस्थित अतिथियों को माला पहनकर किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि लेस्लीगंज में कांग्रेस की जड़े बहुत गहरी है लेकिन वर्तमान समय में आवश्यकता है अपने संगठन को मजबूत करना आगे उन्होंने कहा कि पार्टी के ऑक्सीजन होते हैं कार्यकर्ता पार्टी विधायक और मंत्री बनाता है कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ किसी प्रकार समझौता नहीं होगा विधायक मंत्री कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ख्याल रखें
जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर पासवान ने कहा कि देश का संविधान खतरे में है बीजेपी आरक्षण खत्म करना चाहती है आरएसएस और बीजेपी शुरू से संविधान के खिलाफ है वह मनु स्मृति लागू करना चाहते हैं कांग्रेस ऐसा कभी नहीं होने देगी कोषाध्यक्ष अजय साहू ने कहा कि जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक के नेतृत्व में पूरे जिले में कांग्रेस पार्टी के संगठन काफी मजबूत हो रहा है प्रखंड मंडल पंचायत बूथ तक संगठन का काम किया जा रहा है बैठक में निर्णय लिया गया कि
ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक की कमेटी को मजबूत किया गया पंचायत कमेटी में 12 सदस्य होंगे हर महीने पंचायत कमेटी की बैठक होगी और वहां लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी और अध्यक्ष को मनोनयन पत्र वितरण किया गया जिसमें प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह
उपाध्यक्ष द्वारिका महतो हिदायतुल्लाह अंसारी महासचिव मोहम्मद ताशा रमेश महतो अभिमन्यु महतो भीम सिंह अरविंद कुमार मिश्रा ब्रजकिशोर राम अमित कुमार पासवान गंगा देवी प्रहलाद राम को बनाया गया कार्यक्रम में उपस्थित जिला वरीय उपाध्यक्ष तारकेश्वर पासवान वरिया कांग्रेसी डॉक्टर कृष्णकांत दुबे मिट्ठू खान नंदकिशोर मिश्रा कोषाध्यक्ष अजय साहू ने सभी पदाधिकारी को माला पहनकर स्वागत किया

You may have missed