लातेहार उपायुक्त ने बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

लातेहार उपायुक्त ने बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

कार्यालय की कार्यप्रणाली, उपस्थिति एवं अभिलेख संधारण का लिया जायजा

लातेहार उपायुक्त श्री संदीप कुमार के द्वारा आज बरवाडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरवाडीह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, साफ-सफाई एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय में संधारित उपस्थिति पंजी की जांच की तथा कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर कार्यालय आने एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उपायुक्त ने कैश बुक का भी अवलोकन किया तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन के कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहां।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरवाडीह के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं एवं अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार श्री अजय कुमार रजक, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री श्रेयांश, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बरवाडीह, श्रीमती रेशमा रेखा मिंज, संबंधित पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।