लॉकहीड मार्टिन के CEO ने की PM मोदी से मुलाकात
भारत अपनी सैन्य क्षमताओं का विस्तार कर रहा है. इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का मेक इन इंडिया पर ज्यादा जोर है. इसी कड़ी में रक्षा क्षेत्र की अमेरिका की दिग्गज कंपनी लॉकहीड मार्टिन के CEO जेम्स डी. टैकलेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. बैठक में प्रधानमंत्री ने ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’ को लेकर कंपनी की प्रतिबद्धता की सराहना की.
वहीं, इस दौरान लॉकहीड मार्टिन ने एफ-21 लड़ाकू विमान, सिकोरस्की नेवल यूटिलिटी हेलीकॉप्टर और एंटी-आर्मर हथियार को लेकर पेशकश कर दी है. हालांकि, भारत सरकार ने अभी तक इसको लेकर कोई रेस्पॉन्स नहीं दिया, लेकिन भारत अभी 114 मीडियम रोल फाइटर एयरक्राफ्ट के लिए टेंडर के लिए कंपनी की तलाश तो कर रही है. इस टेंडर की रेस में डसॉल्ट एविएशन भी शामिल है.
