कुंए में गिरने से मासूम बालक की मौत
कुंए में गिरने से मासूम बालक की मौत लंघाडोल थाना क्षेत्र के ग्राम बिन्दुल निवासी एक 12 साल का बालक शुक्रवार की शाम को पानी भरने गया था, जहां कुं ए में डूबने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोशन कुमार पिता उमेश बसोर उम्र 12 वर्ष साकिन विन्दुल कुंए में पानी भरने गया था। जहां वह कुं ए में गिर पड़ा।
मृतक के परिजन दिल्ली कमाने गये हुये हैं। वह घर में अके ला था। मृतक का शव कल शाम का उतराता हुआ दिखा। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र धुर्वे हमराह के साथ घटना स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया।
