कुल्हिया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए 499 लाभुकों का चयन
हरिहरगंज, प्रखंड के कुल्हिया पंचायत सचिवालय में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के योग्य लाभुकों के चयन को लेकर ग्रामसभा हुई. इसकी अध्यक्षता मुखिया नीतू कुमारी ने की. संचालन पंचायत सचिव उत्तम दास ने किया. ग्राम सभा मे ं पंचायत स्तर पर प्राप्त आवेदनो ं की समीक्षा कर पात्र लाभुकों का अनुमोदन किया गया. समीक्षा के बाद योजना के तहत 499 योग्य लाभुकों का चयन किया गया. इसस े पंचायत क्षेत्र के आवास विहीन एवं जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है. कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी सतेंद्र भुईया ं तथा पंचायत सहायक अशोक यादव व मनोज यादव ने किया. उन्होंन े ग्रामीणों को योजना की जानकारी देते हुए पात्र लाभुकों के चयन मे ं सहयोग करने की अपील की. मौके पर वार्ड सदस्य सिकंदर मेहता, बृहस्पति भुइयां, ई. संजय यादव, विजय यादव, प्रमोद यादव, रामाधार मेहता, रामजनम मेहता, जितेंद्र यादव, रोशन भुईया ं समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

