क्षेत्रवासियों को अपने गंतव्य के लिए सुगम रास्ते उपलब्ध कराना हमारा प्रथम कर्तव्य है——-आलोक चौरसिया
क्षेत्रवासियों को अपने गंतव्य के लिए सुगम रास्ते उपलब्ध कराना हमारा प्रथम कर्तव्य है: आलोक चौरसिया
चैनपुर पलामू,: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाल्टनगंज भंडारिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया ने दो सड़क का शिलान्यास किया , श्री चौरसिया ने कहा कि रास्ते में आवागमन दुर्गम हो गया था। ग्रामीणों के द्वारा मांग लगातार था कि सड़क यहां पर जरुरीहै
जिसमें ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सूरज पांडेय के घर से चेड़ाबार से जय दुबे के घर तक पथ निर्माण का कार्य और दूसरा ग्राम सड़क योजना अंतर्गत हरिहर प्रजापति के घर से वृंदावन तिवारी के घर तक कुम्हार टोला पथ का शिलान्यास विधायक आलोक कुमार चौरसिया के द्वारा किया गया।
मौके पर पूर्व ज़िला पार्षद संटू चौरसिया उपप्रमुख सुनील सिंह भीष्म चौरसिया बबलू चौरसिया , जय दुबे प्रेमलाल चौधरी नन्हक तिवारी श्रवण ओझा सिकेंद्र चौधरी मनोज चौधरी वीरेंद्र दुबे अम्लेष चौरसियाआदि ग्रामीण एवं का गनमान लोग उपस्थित थे
