करगली गेट स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में होली मिलन सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन 

0
Untitled

करगली गेट स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में होली मिलन सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

बेरमो: फुसरो, करगली गेट स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में बुधवार को होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन एक किया गया. मुख्य रूप से गिरिडीह प सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल शामिल हुए. आजसू के केंद्रीय महासचिव संतोष कुमार महतो ने विस्थापित ट्रिब्यूनल का गठन होने पर सांसद को चांदी का मुकुट व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. सभी ने एक- दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी.।वही
गोमिया विधायक ने कहा कि राज्य की भ्रष्ट, गूंगी सरकार का दहन होगा. 2024 में फिर से केंद्र में और राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी. विकसित भारत, विकसित गिरिडीह का सपना पूरा करना है. राज्य सरकार दिन में झूठ बोलती है और रात में लूट करती है. जनता इसे चुनाव में सबक सिखायेगी lसांसद चौधरी ने कहा कि विस्थापित ट्रिब्यूनल का गठन होना विस्थापितों के लिए होली का तोहफा है. बेरमो में सीसीएल व डीवीसी का चक्का जाम करने के बाद यह सफलता मिली है. सात जिलों के विस्थापितों को न्याय मिलेगा. उन्हें मुख्यालय व क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *