क्रांतिकारी शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा का मनायी गई जयंती समारोह

0
9d97237a-ce35-4e5d-b209-8eef597c5321

क्रांतिकारी शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा का मनायी गई जयंती समारोह।

गढ़वा (कांडी) :विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कांडी प्रखंड के बौद्ध बिहार के मैदान में बीते शुक्रवार को बिहार के लेनिन कहे जाने वाले सामाजिक क्रांति के प्रनेता अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के 102वा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिले भर से बीएसपी के हजारों समर्थकों ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता ने विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के तमाम प्रखंडों से आए हुए सभी माता बहनों नौजवान साथी बुजुर्ग गार्जियन को आभार जताते हुए कहा कि यह जनसैलाब 2024 में निर्णायक साबित होगी और निश्चित रूप से आप सभी का आशीर्वाद मुझे मिलेगा। साथ ही साथ सभी पदाधिकारियों को भी आभार व्यक्त किया। वहीं बीएसपी गढ़वा विधानसभा प्रभारी अजय मेटल ने कहा की महानायक बिहार के क्रांतिकारी सह समाजसुधारक शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी से हम सभी प्रेरणा लेनी चाहिए । कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश महासचिव मनीष कुमार सिंह, गढ़वा विधानसभा प्रभारी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल, प्रमुख संघ अध्यक्ष पलामू सह प्रदेश अध्यक्ष बीएसपी की धर्मपत्नी श्रीमती गीता मेहता,बसपा नेता प्रमोद कुमार राम कांडी प्रखंड जिला परिषद परिषद सदस्य सुषमा देवी गढ़वा जिला प्रभारी नंदा पासवान जी गढ़वा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम जी गढ़वा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानी राम गढ़वा जिला महासचिव शिव शंकर मेहता सुकेंद्रचौधरी बसंत चौधरी तथा हजारों समर्थक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *