करंट लगने से सहायक अध्यापक उदय पाल की हुई मौत
करंट लगने से सहायक अध्यापक उदय पाल की हुई मौत
परिजनों को रो रो कर हुआ बुरा हाल
केतार प्रखंड के पचाडुमर पंचायत के सोनबरसा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक उदय पाल का मौत गेहूं का खेत पटवन के लिए बिजली करंट से मौत हो गयी है। उनके परिजनों ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर लाइन मोटर से गेहूं पटवन के लिए खेत में गए थे।मोटर स्टार्ट करने के दौरान कटी हुई बिजली तार के कारण सट गए।जब तक कोई देखता ,तब तक काफी देर हो चूका था। गांव के ही कुछ लोग द्वारा इनके परिजन को सूचना दिया।सूचना मिलते ही परिजनों ने रोते बिलखते स्थल पर पहुंचे।इस दौरान परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।साथ ही पूरे क्षेत्र में शोक कि लहर छा गया।मृतक अपने पीछे दो नाबालिग लड़के छोड़ गया है।खबर मिलते ही ग्रामीणों, व जनप्रतिनिधियो ,सहायक अध्यापक संघ ,सभी लोगों ने पहुंच कर शोक जताया।इस दौरान केतार पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे लेकर पोसटमार्टम हेतु गढ़वा भेजने के तैयारी में जुट गया था।
मौके पर सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष दीनानाथ मेहता,सहायक अध्यापक धनंजय पटेल,दीपक पाल,गौरी शंकर सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र गुप्ता,मुखिया श्याम सुंदर बैठा,केतार मुखिया प्रमोद कुमार, गुडन पासवान ,आशीष पाठक ,उदय प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग पहुंचा और दुख जताया और उनके परिजनों को ढाढस बंधाया।
