क्राइम मीटिंग मे गिरिडीह एसपी ने पुलिस कर्मियों के लिए जरुरी किया फिजिकल फिटनेस को लेकर हर सप्ताह दौड़ और परेड
क्राइम मीटिंग मे गिरिडीह एसपी ने पुलिस कर्मियों के लिए जरुरी किया फिजिकल फिटनेस को लेकर हर सप्ताह दौड़ और परेड
गिरिडीह :- ब्लड शुगर और बीपी के बीमारियों से गुजरते पुलिस पदाधिकारी और जवानो को अब हर शनिवार गिरिडीह मे दौड़ लगाना है. तो फिजिकल फिटनेस के लिए ही हर सोमवार को अनुशासित बनाने के लिए परेड का भी आयोजन होगा. बुधवार को गिरिडीह मे एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने ऐसे कई निर्देश क्राइम बैठक के दौरान दिया. और बताया कि ज़ब पुलिस कर्मी स्वस्थ होंगे, तो समाज कि सुरक्षा संभव है. क्योंकि सीमित संख्या मे सारा कार्य होना है. लिहाजा, ये बेहद जरुरी है. बैठक के बाद जानकारी देते हुए एसपी ने कहा कि हर स्तर के पुलिस कर्मी इसमें शामिल होंगे. वही बैठक मे एसपी ने पोकसो और महिला अत्याचार से जुड़े मामलों के साथ हत्या और डकैती से जुड़े मामलों के जांच मे तेजी लाने का निर्देश दिया. और कहा कि ऐसे मामले मे लापरवाही होना सही नहीं है. इसलिए क्वालिटीपूर्ण जांच के बीच तेजी लाने का प्रयास हो. इधर बैठक मे एएसपी सुरजीत कुमार, डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद, बगोदर एसडीपीओ धनंजय राम, सदर एसडीपीओ जितवाहन, डीएसपी नीरज सिंह, कोसर अली समेत सारे थाना प्रभारी बैठक मे शामिल हुए.

