कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव ने दो युवती के शादी में किया आर्थिक सहयोग

कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव ने दो युवती के शादी में किया आर्थिक सहयोग

गढ़वा कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास कुमार माली ने दो युवती की विवाह में आर्थिक सहयोग किया। इस संबंध में बताया कि बाल विवाह को रोकने के लिए संस्था की ओर से लड़कियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विवाह सामग्री का वितरण किया जाता है। संस्था की ओर से बर्तन सेट, बेडशीट, तकिया, रजाई तोशक, बक्सा वर वधू के कपड़े और श्रृंगार का सामान दिया जाता है। जिन्हें ये सभी सामग्री नहीं चाहिए। उन्हें आर्थिक रूप से उसके बदले पैसा दिया जाता है। शुक्रवार को जिला के दो अलग अलग युवती के विवाह से पूर्व उन्हें सहयोग किया गया।उन्होंने बताया कि कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी झारखंड बिहार सहित छत्तीसगढ़ में भी हजारों लड़कियों को शादी में सहयोग कर चुका है। गढ़वा जिला में संस्था की ओर से सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं।

संस्था गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग गरीबों के बीच कंबल वितरण और बाल विवाह भ्रूण हत्या दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक हजारों युवती की शादी में सहयोग किया है। इस अवसर पर आकाश दीप, शहर ऑफिस इंचार्ज बबन खान, टिंकू तिवारी, मुकेश कुमार मेहता, सुनीता देवी, राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।